Search This Blog

Thursday, August 12, 2021

निवाला

 ये तुम ही थे जिसने चुना था -

मान के लिए ;

सम्मान के लिए |

हिन्दू  के लिए ;

मुसल्मान के लिए |

धरती माँ के लिए ;

आसमान के लिए |

अपने देश के लिये ;

दुनिया ज़हान के लिए |

युद्ध करते जवान के लिए ;

ऐतिहासिक अपमान के लिये |

तुमने जब जब हाशिये पर रखा 

अपनी भूख, रोटी, 

खुद और बच्चों के भविष्य को ;

तब तब मुँह की खाते हो |

छीन लेते हैं वो हलक से निवाला ;

जब सतही बातों पर भरमाते हो |

No comments:

Post a Comment