Search This Blog

Thursday, March 31, 2016

"सेफ मार्क"

फिर कोई पुल गिरेगा ;
अपना कोई मरेगा।
फिर कहीं बम फूटेगा ;
कोई पीछे छूटेगा।
कोई दरिंदा फिर कभी ;
लोगों पे कहर बरपायेगा।
हँसता खेलता फिर कोई ;
गहरी नींद सो जायेगा।
हम घर से रोज़ निकलेंगे  ;
फिर वापस घर आयेंगे।
अपनी जान बच गयी ;
हर दिन शुकर मनायेंगे।
आज़ "सेफ मार्क" कर खुद को ;
कल फिर कूच कर जायेंगे। 

Thursday, March 3, 2016

खोज

कभी बेवजह के सवालों से;
तो कभी बेपरवाह ख्यालों से।
बिछ जाती हो मेरे आँगन में;
उजली चादर सी बाँहें पसारे।
कभी आगोश में भर लेती;
कभी ठुकरा देती गुज़ारिश सारे।
कभी बेवजह तो कभी जान बूझ कर;
बख़्श देती हो ज़न्नत या
चल देती ऑंखें मूंदकर।
ज़िन्दगी ! तुझे ढूंढता फिरता हूँ;
के एक दिन तो तुझे पाउँगा।
कभी तो मिलूँगा तुझसे;
और अपना बनाऊँगा।
मगर भूल गया इस सफर के हवश में ;
चलना है अख़्तियार पाना नहीं वश में।
हम सब तेरे ही तो हैं फिर;
तुझे कैसे अपना बनायेंगे ?
तू हमसफ़र ही है हरदम फिर;
और कहाँ तुझे पायेंगे ?